भिवानी में बुधवार को शादी समारोह में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री नायब भिवानी पहुंचे। शादी समारोह में शिरकत के बाद प्रैस वार्ता में मुख्यमंत्री ने वन नेशन-वन इलेक्शन बिल पास हाेने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन से देश का समय व खर्च बचेगा। वन नेशन-वन इलेक्शन बिल पास होने से पंचायत, नगर पालिका, विधानसभा व लोकसभा चुनाव में लोगों को नहीं उलझना पड़ेगा। इससे देश का समय बचेगा व विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। किसान के रेल रोको आंदोलन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार को किसानों से बात कर उनकी समस्या का हल निकालना चाहिए। कांग्रेस शासित राज्य हिमाचल, कर्नाटक व तेलंगाना की सरकारों को न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों को देना चाहिए। हरियाणा सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है।एमएसपी व भावांतर भरपाई जैसी योजनाओं का किसानों लाभ मिल रहा है। हरियाणा में सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही है।