फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में राजस्व विभाग के पोर्टल बंद होने से किसानों व आमजन में भारी परेशानी, शीघ्र सुचारु करने की मांग

प्रदेश में राजस्व विभाग से संबंधित इंतकाल, केसीसी, रजिस्ट्री एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए उपयोग होने वाला ऑनलाइन पोर्टल पिछले लगभग एक सप्ताह से बंद पड़ा होने के कारण किसानों, ग्रामीणों तथा आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्र के किसानों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम एक ज्ञापन लोहारू एसडीएम के माध्यम से भेजकर पोर्टल को शीघ्र सुचारु करने की मांग उठाई। ज्ञापन में बताया गया कि राजस्व विभाग का पोर्टल बंद होने से इंतकाल, केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड), जमीन की रजिस्ट्री, रिकॉर्ड अपडेट और अन्य राजस्व संबंधी कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। इससे किसानों को बैंकिंग कार्य, भूमि संबंधी दस्तावेजों की प्रक्रिया तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई हो रही है। किसानों ने कहा कि वर्तमान समय में खेती-बाड़ी और बैंकिंग कार्यों के लिए केसीसी और भूमि संबंधी दस्तावेज अत्यंत आवश्यक हैं। पोर्टल बंद रहने से किसान वर्ग को आर्थिक और प्रशासनिक दोनों प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों के रजिस्ट्री और इंतकाल संबंधी कार्य लंबित पड़े हैं, जिससे उनकी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें