ग्रेटर नोएडा में 16 से 20 नवंबर तक आयोजित विश्व मुक्केबाजी कप में स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज नूपुर श्योराण को सोमवार को भिवानी पहुंचने पर रोहतक गेट स्थित जेजेएमबी अस्पताल में स्वागत किया। इस मौके पर नूपुर ने बताया कि वर्ष 2026 में एशियन और कॉमनवेल्थ खेल आयोजित किए जाने हैं। इसकी तैयारियों के लिए सबसे पहले तो वजन कम करुंगी। आने वाली स्पर्धाओं में 75 किलोग्राम भारवर्ग में खेल कर अपनी तरफ से शत-प्रतिशत देकर देश के लिए पदक लाने का प्रयास करूंगी। फिलहाल नोएडा में आयोजित विश्व मुक्केबाजी कप में 80 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में स्वर्ण पदक है। इससे पहले लीवरपुल में रजत तो कजाकिस्तान में स्वर्ण पदक हासिल किया था। ऐसे में इस वर्ष दो स्वर्ण और एक रजत के साथ तीन पदक हासिल किए हैं। नूपुर श्योराण ने अपनी जीत का श्रेय अपनी माता मुकेश श्योराण व पिता एवं कोच भीम अवार्डी संजय श्योराण को दिया। अकादमी अध्यक्ष डॉ. एलबी गुप्ता ने बताया कि 2025 में नुपूर ने तीन वर्ल्ड मेडल जीते है। जिसमें 2 स्वर्ण, एक सिल्वर मेडल प्राप्त किया। अकादमी महासचिव प्रीतम दलाल ने बताया कि नूपुर अपनी परिवार में तीसरी पीढ़ी की बॉक्सर है। इस अवसर पर देवेंद्र, शंकर, अजीत ने नुपूर को शुभकामनाएं दी।