फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के तोशाम में हुआ छोटूराम की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 24 Nov 2025 05:07 PM IST

दीनबंधु सर छोटू राम की 144वीं जयंती के अवसर पर तोशाम में निर्मित चौधरी छोटू राम चौक पर हवन और मूर्ति का अनावरण और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर 36 बिरादरी के लोग उपस्थित हुए और सभी वक्ताओं ने एक सुर में छोटू राम को सरकार से भारत रत्न देने की मांग की तथा समाज में फैली कुरीतियों दहेज प्रथा, मृत्यु भोज ,लिविंग इन रिलेशन तथा एक ही गांव में शादियों को खत्म करने का भी प्रस्ताव पास किया। युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल सिंह प्रधान ने कहा की महापुरुषों को जातियों में न बांटकर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और महापुरुष किसी जाति विशेष के नहीं होते। महापुरुष तो सर्व समाज के उत्थान के लिए कार्य करते थे और अपना बलिदान तक न्यौछावर करने में पीछे नहीं हटते थे। प्रधान ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या रोकी जाए, युवाओं में फैले हुए नशे को रोकने और जागरूकता अभियान चला कर युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी जाए। इस मौके पर सुरेश कोथ, रवि आजाद, कामरेड ओमप्रकाश, पीएस कलवानिया, हर्ष छिकारा, रणवीर सिंह मलिक, कविता आर्य ने एक सुर में छोटू राम के दिखाएं रास्ते पर चलने की अपील की। इस मौके पर राजेश तंवर सरपंच तोशाम, प्रदीप गुलिया, मास्टर रघुवीर सिंह, द्रोणाचार्य अवॉर्डी जगदीश कोच, सूबेदार शक्ति सिंह ने छोटू राम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें