लोहारू की बोहरा धर्मशाला में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जन अधिकार चेतना के संयोजक विजय गुरावा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें भिवानी रक्त कोष की टीम द्वारा रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाज सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसपी संजीव गौड़, खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा, नवाब रियाज खान, रामभगत सोलंकी, विजय गोठड़ा, जगदीश जायलवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता का प्रतीक है। नगरपालिका प्रधान ने कहा कि महात्मा फुले के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। समाज में शिक्षा और समानता को बढ़ावा देने के लिए हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। शिविर में भिवानी रक्त कोष टीम द्वारा कुल 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।