तोशाम एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि तोशाम में बरसाती पानी निकासी के लिए सीवरेज व्यवस्था में कोई कमी ना रहने दें। कस्बे में सीवरेज और ड्रेनेज के जरिये गंदे पानी निकासी का अधिकारी स्थाई समाधान करें। एसडीएम संदीप कुमार शनिवार को जल घर व गंदे पानी के बूस्टिंग स्टेशन निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दें रहे थे। उन्होंने तोशाम कस्बे में पेयजल और गंदे व बरसाती पानी निकासी की निरीक्षण के दौरान कस्बे में पोस्ट ऑफिस, मैन बाजार, माता वाली और पार्क वाली गली सहित बस स्टैंड के पास वाले जोहड़ से गंदे और बरसाती पानी के निकासी के बेहतर प्रबंधों के बारे में अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान सरपंच राजेश कुमार, एसडीओ पब्लिक हेल्थ विक्रम पुनिया, ठेकेदार उपस्थित रहे।