फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी पुलिस ने जिले भर में चलाया देर रात को विशेष सर्च एवं चेकिंग अभियान

जिला पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देश पर बुधवार देर रात को ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत पूरे जिले में एक विशेष सर्च व चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में नशा, अवैध शराब, जुआ, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना था। अभियान के दौरान जिले के पर्यवेक्षण अधिकारी व सभी प्रबंधक थाना व चौकी प्रभारी तथा अपराध शाखा द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में चिन्हित हॉट स्पॉट स्थानों पर सघन सर्च व चेकिंग की गई तथा आमजन से सहयोग लेते हुए प्रभावी छापामारी की गई। विशेष रात्रिकालीन अभियान के दौरान पुलिस ने सात मामले दर्ज किए वहीं 60 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिनमें से 54 व्यक्तियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172 के तहत पाबंद किया गया। पुलिस ने इस दौरान एक फरार हिंसक अपराधी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियान के दौरान दो किलो 82 ग्राम मादक पदार्थ भी बरामद किया। पुलिस ने 45 बोतल अवैध देशी और अंग्रेजी शराब के अलावा 300 लीटर लाहन बरामद किया। वहीं जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर 2,240 रुपये बरामद किए। अभियान के दौरान पुलिस ने 30 जरूरतमंद लोगों को मानवीय आधार पर सहायता उपलब्ध कराई। जिससे मित्र पुलिस की भूमिका को और अधिक सशक्त किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें