भिवानी पुलिस ने रविवार रात को स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने जिले भर में मुख्य रास्तों पर नाकाबंदी कर दी और हर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की। इस दौरान संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की गई वहीं यातायात नियम तोड़ने वालों के भी चालान काटे। रात भर करीब तीन से चार घंटे तक पुलिस सड़कों पर तैनात रही। पुलिस ने रातभर में करीब 72 से अधिक वाहनों के चालान किए। पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल के निर्देश पर संबंधित पुलिस थानों की पुलिस की ओर से अपने इलाके में एक साथ चेकिंग की गई। संवाद