फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के बयान हरियाणा विधानसभा में वोट चोरी पर भिवानी से सांसद धर्मबीर सिंह का पलटवार

राहुल गांधी के बयान हरियाणा विधानसभा में वोट चोरी पर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक ही बात को बार-बार रिपीट कर चोरी-चोरी कर रहे हैं। लगता है कि राहुल गांधी को सोते वक्त भी यह बात याद रहती है। वे भिवानी में वीरवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि आज देश में अवश्यकता है, नकली वोट ना रहे, आयोग इसके लिए छंटनी करता है। एक व्यक्ति दो-दो वोट बनवा लेता है, हरियाणा का वोटर हरियाणा में, बिहार का बिहार में और बंगाल का बंगाल में वोट डाले। सांसद ने कहा कि हर सुधार के पीछे राहुल गांधी को गड़बड़ नजर आती है। बता दें कि बुधवार को राहुल गांधी ने दिल्ली मुख्यालय पर की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में वोटर वेरिफिकेशन पर एक घंटा 20 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 3.5 लाख वोटर का नाम लिस्ट में से काट दिया गया था। बिहार में भी यही दोहराया जाएगा। इन आरोपों को लेकर भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा से भाजपा सांसद धर्मवीर सिंह ने करारा जवाब दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें