निर्जला एकादशी पर लोहारू के पिलानी रोड पर पुलिस प्रशासन एवं समाजसेवियों के सहयोग से मीठे जल की छबील लगाकर राहगीरों, वाहन चालकों एवं आमजन को शीतल मीठा पानी पिलाया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य ने मानवता, परोपकार और सामाजिक सरोकारों का सुंदर संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था का निर्वहन करना ही नहीं था, बल्कि जरूरतमंदों और राह चलते लोगों की प्यास बुझाकर पुण्य अर्जित करना भी था। छबील स्थल पर सुबह से ही लोगों की आवाजाही लगी रही और पुलिस कर्मियों व स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ लोगों को मीठा जल वितरित किया। राहगीरों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।