भिवानी सीआईए द्वितीय की टीम ने गाड़ी चढ़ाकर हत्या प्रयास के मामले में आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। घटना एक नवंबर की है। होटल के अंदर आईडी प्रूफ दिखाने को लेकर होटल संचालक से झगड़ा हुआ था। इसी में आरोपियों से उसका बीच बचाव करने वालों पर जबरन गाड़ी से कुचलकर उनकी हत्या की कोशिश की गई थी। भिवानी सीआईए द्वितीय के इंचार्ज विशेष कुमार ने बताया कि भिवानी बस स्टैंड क्षेत्र में एक होटल के अंदर बाहरी जिले से जय ढिल्लो नाम का व्यक्ति होटल में कमरा लेने लगा तो होटल संचालक ने आईडी ना होने के कारण उसे कमरा देने से मना कर दिया था। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। वहां से गुजरने वाले राकेश व पंकज ने बीच बचाव कर मामले को निपटा दिया तथा वे सडक़ पर टहलने लग गए। इसी बीच जय ढिल्लो ने अपने एक साथी संजय के साथ मिलकर स्कारपियो गाड़ी से इन टहलते हुए युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रोहतक पीजीआई व दिल्ली में ईलाज करवाना पड़ा। इस मामले को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला ट्रेस किया गया। वीरवार को आरोपी जय ढिल्लो व उसके साथी संजय को सीआईए द्वितीय ने गिरफ्तार कर लिया तथा उनका दो दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल कर लिया।