फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: CIA-2 की टीम ने अवैध हथियार और कारतूस सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

मयूर शर्मा Updated Thu, 25 Jun 2026 05:15 PM IST

भिवानी CIA-2 भिवानी ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार और कारतूस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी से देशी पिस्तौल, कारतूस और एक इग्निस कार बरामद की है। CIA-2 भिवानी के मुख्य सिपाही नरेंद्र कुमार 24 जून को अपनी टीम के साथ अपराध रोकथाम एवं गश्त-पड़ताल ड्यूटी पर गांव खरकड़ी बस अड्डा क्षेत्र में मौजूद था। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय सुचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने बापोड़ा से खरकड़ी मार्ग पर बिना नंबर प्लेट के एक इग्निस कार को जांच के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर आरोपी मनदीप निवासी बापोड़ा के कब्जे से दो देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया। आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर भिवानी में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें