भिवानी के कस्बा के गांव जमालपुर में चचेरे भाई द्वारा प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर निर्मम हत्या मामले को लेकर शुक्रवार को परिजनों व आसपास के ग्रामीणों ने तोशाम-बवानीखेड़ा मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे पहले वीरवार देर रात तक ग्रामीण सड़क पर जाम लगाकर डटे थे। वहीं जाम की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला मौके पर पहुंचे वहीं इससे पहले डीएसपी मुख्यालय रमेश कुमार और सीआईए की टीम भी ग्रामीणों को आश्वासन दे चुकी थी।