चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भिवानी के तोशाम रोड स्थित जूई नहर के समीप बनाए गए छठ मईया के घाट पर प्रवासी परिवारों का हुजूम उमड़ेगा। घाट को सुबह से ही दुल्हन की तरह सजाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शाम तक घाट पर सुहागिन महिलाओं का छठ महापर्व की पूजा के लिए जुटना शुरू हो जाएगा। चार दिन तक चलने वाले इस महाव्रत के लिए महिलाओं ने खास तौर पर तैयारियां की हैं। घरों के अंदर तरह तरह के पकवान तैयार किए गए हैं।