शहर के चिड़ियाघर में सर्दी के मौसम में धूप निकलने के बाद जानवर चहल कदमी करते दिखे। मां गीता के साथ शावक सिंघम और शेरा ने भी धूप में आराम फरमाया। वहीं मगरमच्छ के साथ नीलगाय के बच्चे भी घूमते दिखे। चिड़ियाघर में पहुंचे दर्शकों में बच्चे जानवरों को देखकर खुश नजर आए। शहर के चिड़िया घर में फिलहाल चीता, शेर, नीलगाय, मगरमच्छ, दरियाई घोड़ा, भालू सहित विभिन्न पक्षी हैं। जो दर्शकों को आकर्षित करते हैं।