फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में ऑफलाइन होगा उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन, 15 मई तक घोषित होंगे परिणाम

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 25 और 25 से आरंभ होने वाली दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के लिए 1420 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें पांच लाख 71 हजार 767 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाएं एक अप्रैल को समाप्त हो जाएंगी। जिसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का ऑफ लाइन मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा। 15 मई तक परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। यह बात हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमेन डॉ पवन कुमार ने पत्रकार वार्ता में कही। बोर्ड मुख्यालय पर हुई पत्रकार वार्ता में डॉ पवन कुमार ने कहा कि 325 उड़नदस्तों का गठन बोर्ड द्वारा किया गया है। परीक्षा केंद्र ज्यादा दूर नहीं होंगे। कुछ जगहों पर परीक्षा केंद्र दूर बनाए हैं, उनके परीक्षार्थियों को भी नजदीकी परीक्षा केंद्रों पर समाहित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें