फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: आदर्श महिला महाविद्यालय में 25 अप्रैल को आयोजित होगा एलुमनी मीट-2026

आदर्श महिला महाविद्यालय में 25 अप्रैल को सखी संगम एलुमनी मीट-2026 का रंगारंग आगाज होगा। इसमें महाविद्यालय से 1970 से लेकर अब तक करीब 56 सालों में पढ़ाई कर अपने उच्च मुकाम तक पहुंची सशक्त महिलाएं फिर से दूरियां मिटाकर अपनी पुरानी यादों को जीवंत करने पहुंचेंगी। इनमें मुख्य तौर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की सीईओ अनुराधा गुप्ता, आईएएस (सेवानिवृत), आईपीएस संगीता कालिया, आईआरएस नेहा भगासरा, चित्रलेखा शर्मा, डॉयरेक्टर गृह मंत्रालय, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रिया असीजा सहित अनेक सशक्त नारी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी। आयोजन पूर्व छात्राओं के लिए केवल एक मुलाकात का अवसर नहीं, बल्कि अपने अतीत से दोबारा जुड़ने और यादों को जीने का खास लम्हा होगा। पूर्व मुख्यमंत्री बनारसीदास गुप्त व महिला शिक्षा प्रेमी भगीरथमल बुवानीवाला के अथक प्रयासों से 1970 में शुरू हुए आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी में पिछले करीब पांच दशक से अधिक समय से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। कॉलेज की छात्राएं देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और अब एक बार फिर अपने पुराने परिसर में लौटने को उत्साहित व ललायित हैं। एलुमनी मीट में विदेशों में रह रही पूर्व छात्राएं भी भाग लेने के लिए आ रही हैं। महाविद्यालय में आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। करीब साढ़े पांच हजार से अधिक आमंत्रण भी दिए जा चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही पूर्व छात्राएं अपने अनुभव सांझा करेंगी। यह मंच न केवल प्रेरणा का स्रोत बनेगा, बल्कि वर्तमान छात्राओं को अपने भविष्य के लिए दिशा भी देगा। यह आयोजन पुराने साथियों के बीच फिर से संवाद स्थापित करने और नए रिश्ते बनाने का अवसर भी प्रदान करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें