फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में पहाड़ी माता मंदिर पर अवैध कब्जे व धारा 145 के उल्लंघन का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से की कार्रवाई की मांग

लोहारू उपमंडल के गांव पहाड़ी स्थित प्राचीन पहाड़ी माता मंदिर को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। गांव के समस्त ग्रामीणों ने एसडीएम लोहारू के नाम तहसीलदार को एक लिखित शिकायत सौंपकर मंदिर परिसर में अवैध गतिविधियों और धारा 145 सीआरपीसी के उल्लंघन का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गांव नकीपुर निवासी द्वारा बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के मंदिर परिसर में मनमाने तरीके से निर्माण कार्य कराया जा रहा है तथा मंदिर पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत में कहा गया है कि मंदिर परिसर में कई धर्मशालाओं का निर्माण कर उन्हें होटल की तरह उपयोग में लिया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इन निर्माण कार्यों में बिजली मीटर से अवैध रूप से बिजली चोरी भी की जा रही है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि वर्तमान में पहाड़ी माता मंदिर पर धारा 145 लागू है, इसके बावजूद आरोपी द्वारा मंदिर की स्थिति में परिवर्तन किया जा रहा है, जो नियमों का खुला उल्लंघन है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मंदिर में लगने वाले मेले के दौरान श्रद्धालुओं को हटाकर आरोपी द्वारा अपनी अलग लाइन लगाई जाती है, जिससे अव्यवस्था फैलती है और दूर-दराज से आने वाले भक्तों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें