फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने एडीजीपी व एएसआई सुसाइड मामले में सरकार को घेरा

शाहिल शर्मा Updated Wed, 15 Oct 2025 06:24 PM IST

भिवानी पहुंचे इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने पुलिस अधिकारियों के सुसाइड मामले को लेकर हरियाणा सरकार व सीएम को घेरा। उन्होंने कहा कि जब सीएम की चलती ही नहीं तो कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। साथ ही उन्होंने किसानों के मुद्दे भी उठाए। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला बुधवार को भिवानी में पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा के घर जलपान करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारी व कर्मचारी के सुसाइड मामले व किसानों के मुद्दे पर हरियाणा सरकार व सीएम को खूब खरी खोटी सुनाई और बिगड़े हालातों को लेकर सरकार को जिम्मेदार बताया। अभय चौटाला ने वाई पूरण व संदीप सुसाइड मामले के लिए सरकार को जिम्मेवार बताते हुए कहा कि वाई पूरण कुमार 10 साल से प्रताड़ना की शिकायत दे रहे थे। अगर सरकार समय रहते संज्ञान लेती तो ये नौबत ना आती। उन्होंने कहा कि यही हाल एएसआई संदीप का है। अभय चौटाला ने कहा कि दोनों मृतकों के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। इसको लेकर सरकार लीपापोती ना करे। सीबीआई से सिटिंग जज की निगरानी में जांच करवाई जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें