फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहारू में बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकराकर घायल, सिर में आई गंभीर चोट, हिसार रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी। लोहारू में पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने वीरवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कुलदीप उर्फ सोनू (35) निवासी गांव गोलपुरा का रहने वाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलदीप उर्फ सोनू अपनी बाइक पर लोहारू से अपने गांव गोलपुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान भिवानी रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने उसकी बाइक अज्ञात कारणों से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों एवं राहगीरों ने तुरंत घायल युवक को उपचार के लिए परम अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए हिसार रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 टीम तथा लोहारू पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हादसे से संबंधित जानकारी जुटानी शुरू कर दी है तथा मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें