फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: जोहड़ में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर

जूई के बाबा माइराम जोहड़ में नहाने गए एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिल (25) पुत्र सन्नी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार साहिल जोहड़ में नहाने के लिए गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो आसपास मौजूद लोगों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जुई थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जेसीबी मशीन बुलाकर जोहड़ का करीब 3 फीट पानी खाली करवाया गया, ताकि युवक की तलाश की जा सके। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोर राजेश और चांद ने युवक के शव को जोहड़ से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिवानी भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक के पिता सन्नी की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें