फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अग्निवीर बनने के लिए युवाओं का जोश हाई, बोले- देश सेवा की है इच्छा

सेना में अग्नीवीर भर्ती के लिए विज्ञान एवं तकनीकी के साथ एग्रीकल्चर साइंस से जुड़े युवा भी पहुंच रहे हैं। भर्ती को लेकर दक्षिण हरियाणा के युवाओं में उत्साह है। शुक्रवार को भीम स्टेडियम में पहुंचे युवाओं में से कई युवा ऐसे थे जो विज्ञान के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे हैं। युवाओं ने बताया कि देश सेवा के लिए वो सेना में भर्ती होना चाहते हैं। सेना में भर्ती होना उनका सपना है। पिछले लंबे समय से वो तैयारी कर रहे हैं। आज के समय में रोजगार सबसे जरूरी है। इसलिए सेना के साथ-साथ वो तकनीकी और विज्ञान से जुड़ी पढ़ाई कर रहे हैं। आज दैनिक दिनचर्या से जुड़ा हर काम विज्ञान से चलता है। भीम स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती के पांचवे दिन जिला रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसमें युवाओं का शारीरिक और मेडिकल परीक्षण किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें