साइबर क्राइम पुलिस भिवानी ने टाटा सोलर एजेंसी दिलाने के नाम पर 8,72,200 रुपये की ऑनलाइन ठगी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न्यायालय से आरोपियों का सात दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इस संबंध में सुनील निवासी भिवानी ने थाना साइबर क्राइम भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह विभिन्न कंपनियों की सोलर एजेंसी संचालित करता है तथा नई सोलर एजेंसी लेने के लिए उसने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसी दौरान आरोपियों ने फर्जी वेबसाइट के माध्यम से स्वयं को टाटा सोलर एजेंसी उपलब्ध करवाने वाला बताकर अलग-अलग समय पर विभिन्न ऑनलाइन ट्रांजेक्शनों के माध्यम से उससे कुल 8,72,200 की राशि प्राप्त कर ली थी।