फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani Murder Case: रवीना ने बनाया था हत्या का पूरा प्लान,पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं बता सका वजह

इंस्टाग्राम पर यूट्यूबर सुरेश से करीब डेढ़ साल पहले नजदीकियां बनाने वाली भिवानी की रवीना ने पति की हत्या से काफी पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिश्तों से दूरियां बना ली थी। उसने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद को सिंगल मदर दर्शाया था जबकि वह अपने पति प्रवीण और छह साल के बेटे मुकुल के साथ रहती थी। रवीना ने इंस्टाग्राम के साथ यूट्यूब चैनल भी बनाया हुआ था। इसमें शॉर्ट वीडियो में वो कभी मां तो कभी पत्नी और भाभी का किरदार निभाती थी। उसे इस किरदार के दो से ढाई हजार रुपये प्रति शॉर्ट वीडियो मिलते थे। इन किरदारों में प्रेम का प्रदर्शन तो था लेकिन उसके जीवन में अपनों से कोई प्रेम नहीं था। रील की दुनिया में खो चुकी रवीना ने न केवल अपने पति का गला घोंटा, बल्कि हर उस रिश्ते का भी दम घोंट दिया, जो उसका करीबी था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें