फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से किया इंकार, अस्पताल में जताया रोष

शाहिल शर्मा Updated Sat, 07 Jun 2025 04:56 PM IST

करंट लगने से युवक की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने को लेकर नागरिक अस्पताल में रोष जताया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे के बाद परिजन किसी तरह से पोस्टमार्टम के लिए मान गए। मृतक की पहचान बलदेव नगर निवासी 31 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है। राकेश सुल्तानपुर में लेंटर की शटरिंग खोल रहा था। इसी दौरान गाटर उछल कर तारों से टकरा गया जिससे राकेश को करंट लग गया। वहीं उसके साथी मुकेश को भी करंट लगा। मगर नीचे कूद कर उसने किसी तरह से अपनी जान बचाई। फिलहाल मुकेश को नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों ही बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। बीते दो वर्षों से वे यहां पर काम कर रहे थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें