फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: विश्व हिंदू परिषद ने पकड़ा गायों से भरा ट्रक, पुलिस को दी सूचना

शाहिल शर्मा Updated Wed, 04 Jun 2025 04:55 PM IST

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने 12 गाय व एक बछड़े को लेकर जा रहे ट्रक को बीती रात को पकड़ा। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गाड़ी को सदर थाने में लेकर जांच की। बुधवार सुबह पशुओं का मेडिकल करवाकर गोशाला में छोड़ा गया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है। विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री मोहित आहलूवालिया ने बताया कि कागजों में गड़बड़ी कर 12 गायों व एक बछड़े को पंजाब से महाराष्ट्र लेकर जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के युवाओं ने गाड़ी को शंभू सीमा पर पकड़ लिया। इनमें से तीन गायों पर टैग भी लगे हुए थे। उन्होंने जब गाड़ी चालक से के कागजात देखे तो वह भी सही नहीं पाए गए। वहीं, बुधवार को पशुओं का मेडिकल करवाकर गोशाला में छोड़ा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें