फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंबाला में स्टूडियो के बाहर दो युवकों पर डंडों से हमला, घर पर फायर करने के भी लगे आरोप

अंबाला छावनी के बब्याल स्थित स्टूडियो में बैठे दो युवकों को बाहर बुलाकर रंजिशन दर्जनभर युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने अमित व साहिल पर डंडों व रॉडनुमा हथियारों से हमला करने के बाद ईंट-पत्थरों से पथराव भी किया। घायल अमित का आरोप है कि रविवार देरशाम को हुए हमले के दौरान बदमाशों ने घर पर पिस्तौल से फायर भी किया। यह वारदात गली में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। जबकि घायल अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। महेश नगर थाना पुलिस ने भी घायलों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए जांच में जुट गई। घायल बब्याल निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त साहिल के साथ भाई के स्टूडियो में बैठा था। बाहर निकले तो बदमाशों ने हमला कर दिया। हमलावर बाइक पर आए थे। घायल हालत में भी साहिल ने जब ईंटों से बदमाशों को खदेड़ा तो जान बची।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें