फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉस कंट्री रेस में छाईं अंबाला के थंबड़ की जुड़वां बहनें, नेशनल के लिए हुआ चयन

नवीन दलाल Updated Fri, 03 Oct 2025 12:05 PM IST

समीपवर्ती गांव थंबड़ की दो जुड़वां बहनों ने प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान हासिल कर नाम रोशन किया है। फरीदाबाद में पिछले दिनों हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में क्रॉस कंट्री रेस में जहां एक बहन ने छठा स्थान हासिल किया, वहीं दूसरी ने 15वां स्थान पाया। थंबड़ के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा भारती ने बताया कि पांचवीं कक्षा से खेलों में रूची हुई। पहली बार खंड स्तर पर सरकपुर खेल स्टेडियम में क्रॉस कंट्री रेस में भाग लिया और वहां से जिला स्तर पर उसका चुनाव हुआ। जिला स्तर पर भी उसने प्रतियोगिता जीती। इसके बाद वह लगातार जिला स्तर और प्रदेश स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में भाग लेती रहीं। पिछले दिनों फरीदाबाद में एसजीएफआई के तहत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुई। जिसमें सभी जिलों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। भारती और उसकी जुड़वां बहन आरती ने भी 4 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस में भाग लिया। जिसमें भारती ने छठा स्थान हासिल कर नेशनल के लिए क्वालिफाई किया, वहीं उसकी बहन आरती 15वें स्थान पर रही। उसने बताया कि क्रॉस कंट्री रेस में कुल 60 खिलाड़ी उनके साथ दौड़े। इसके बाद गुडगांव में उन्हें कैंप में कोचिंग दी जाएगी, जिसके बाद उन्हें नेशनल गेम्स में भेजा जाएगा। भारती और आरती ने कहा कि उनकी माता सीमा देवी गृहणी हैं और पिता दुकान चलाते हैं। खेलों में भाग लेने के लिए उनके माता-पिता के अलावा ताऊ विक्टर कुमार, कोच प्रमोद राणा और प्रिंसीपल मनभावनी भल्ला उनका हौसला बढ़ाते हैं। गांव में खेल मैदान में कोच प्रमोद राणा निशुल्क रूप में गांव के बच्चों को कोचिंग देेते हैं। दोनों बहनों ने कहा कि उनका सपना है कि देश विदेश में वह खेलों में अपने देश का नाम रोशन करें। उन्होंने युवाओं से आह़वान किया कि वह नशे की ओर ना जाकर खेलों में भाग लें। क्योंकि खेलों से जहां भविष्य सुरक्षित बनता है और इससे शरीर भी ठीक रहता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें