फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: ज्वेलर की दुकान में शातिर महिलाओं का कारनामा, बातों में उलझाकर चुराए दो सोने के कड़े

शाहिल शर्मा Updated Sun, 05 Oct 2025 08:36 PM IST

सर्राफा बाजार की एक दुकान में तीन महिलाओं ने बातों में उलझाकर दो सोने के कड़े चुरा लिए। महिलाएं चोरी को अंजाम देकर फरार हो गईं। शातिर महिलाओं ने आभूषण दिखा रही युवती को इस कद्र झांसे में लिया कि कानोंकान चोरी की भनक तक नहीं लगी। शाम को सोना कम मिला तो सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर इस चोरी का खुलासा हुआ। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने सौरभ अग्रवाल की तहरीर पर तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित सौरभ ने बताया कि उनकी सर्राफा बाजार में विजय ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उनकी दुकान पर तीन महिलाएं सोने का कड़ा देखने के लिए आई थीं। दुकान पर काम करने वाली लड़की सोनल उन्हें कड़ा दिखा रही थी। इतने में शातिर महिलाओं ने 58.270 ग्राम के दो सोने के कड़े चुरा लिए। इन महिलाओं में से एक ने बीमारी का बहाना बनाकर चुन्नी से मुंह लपेटा हुआ था। महिलाएं दोबारा आने की बात बोलकर चली गईं। शाम के समय जांच करने पर दो सोने के कड़े कम मिले तो सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। फुटेज में तीन महिलाएं दिखाई दीं। चोरी हुए सोने की कीमत चार लाख रुपये है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें