फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बम स्क्वॉयड से कराई जांच

अंबाला सिटी में कोर्ट को मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद मौके पर बम स्क्वॉड की टीम और पुलिस प्रशासन पहुंचा और जांच शुरू कर दी। जानकारी देते हुए एसएचओ सिटी थाना ने बताया कि मेल से धमकी आने के बाद पूरी तरह जांच की जा रही है और कोर्ट में आने वालों की चेकिंग की जा रही है। कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर से कोर्ट में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। दरअसल अंबाला में धमकियां मिलना आम बात हो चुकी है बीते दिनों अंबाला के स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिली थी और उसके बाद अब अंबाला की कोर्ट को सुबह बम से उड़ने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद से कोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद ही लाेगों को कोर्ट परिसर में दाखिल होने दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें