फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में मंत्री अनिल विज के पास स्थानांतरण के लिए आ रही थी सिफारिशें, अब सीएम फ्लाइंग करेगी जांच

नवीन दलाल Updated Tue, 08 Jul 2025 02:18 PM IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने ऊर्जा विभाग में चीफ इलेक्ट्रिक इंस्पेक्टर (सीईआई) और परिवहन विभाग में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) के पदों पर हो रही कथित लूटपाट की जांच के लिए मुख्यमंत्री फ्लाइंग दस्ते को पत्र लिखा है। पत्रकारों से बातचीत में विज ने बताया कि जब से उन्हें ऊर्जा और परिवहन विभागों का प्रभार मिला है, तब से उनके पास इन पदों पर स्थानांतरण के लिए सिफारिशों का तांता लगा हुआ है।उन्होंने कहा, "मुझे रोजाना सिफारिशें मिल रही हैं कि फलां व्यक्ति को एमवीआई या सीईआई के पद पर लगाया जाए। जांच करने पर पता चला कि इन दोनों पदों पर बड़े पैमाने पर लूटपाट हो रही है। इसलिए, मैंने सीएम फ्लाइंग को पत्र लिखकर इन पदों पर छापेमारी करने और गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं।" विज ने साफ किया कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें