फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर किया नमन

महाराजा अग्रसेन जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसके अंतर्गत पूर्व मंत्री असीम गोयल महाराजा अग्रसेन चौक पहुंचे और उन्होंने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया। उनके साथ ही सभी ने महाराज अग्रसेन की शिक्षाओं को याद किया। पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने कहा कि समाज सुधार और जनकल्याण के क्षेत्र में महाराज अग्रसेन का योगदान अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि पहली बार हरियाणा सरकार प्रदेशस्तरीय अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन कर रही है, जो समाज को एक नई दिशा देने का काम करेगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वह महाराज अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, भाईचारा और सेवा की भावना को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी महाराज अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें