फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: अनाज मंडी में गड़बड़ी की आशंका, बिकी हुई सूरजमुखी की फसल वापस मंडी में पहुंची

शाहिल शर्मा Updated Sun, 29 Jun 2025 06:22 PM IST

नई अनाज मंडी में सूरजमुखी से भरे हुए दो ट्रक पहुंचे तो हलचल मच गई। छुट्टी के दिन भी अधिकारी कार्यालय पहुंचे और जांच में जुट गए। मंडी में हैफेड द्वारा खरीदी गए दो ट्रक भरकर सूरजमुखी की बोरियां पहुंची और एक नंबर व दो नंबर शेड के नीचे खोली जाने लगी। इस बारे में मार्केट कमेटी को जानकारी नहीं थी। इतना ही नहीं रविवार के दिन कोई भी खरीद या फरोख्त नहीं होती है। ऐसे में इस प्रकार से सूरजमुखी का मंडी में आना कई सवाल खड़े कर रहा है। मंडी सचिव दिलेल सिंह का कहना है कि इस बारे में उन्हें हैफेड एजेंसी की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई। फिलहाल काम रुकवाया दिया गया है। सोमवार को मामले की पूरी जांच होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें