राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ ओपन कैटेगरी पुरुष व महिला वर्ग में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। पहले दिन स्वीमिंग व जिम्नास्टिक खेल की प्रतियोगिता करवाई गई। यह प्रतियोगिता 26 सितंबर तक करवाई जाएगी। बुधवार को खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ आईजी अंबाला मंडल पंकज नैन ने किया। खेल महाकुंभ में हरियाणा के 22 जिलों से टीमों के 1100 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। सुबह से शाम तक यह मुकाबले करवाए गए। जिसमें प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिला खिलाड़ियों का ठहराव खालसा स्कूल अंबाला छावनी, पुरूष खिलाड़ियों का ठहराव एससी हाॅस्टल अंबाला छावनी में किया गया है। स्वीमिंग प्रतियोगिता ऑल वैदर स्वीमिंग पूल और जिम्नास्टिक खेल प्रतियोगिता जिम्नास्टिक हाॅल व रिदमिक प्रतियोगिता राजकीय महाविद्यालय अंबाला छावनी में आयोजित करवाई जा रही है। इस अवसर रामस्वरूप शर्मा कार्यकारी जिला खेल अधिकारी अंबाला, राज रानी जिला खेल अधिकारी कैथल, नरेश कुमार जिला खेल अधिकारी हिसार, कुसुम हैंडबाल प्रशिक्षक, पूर्णिमा बैडमिंटन प्रशिक्षक, अरूणकांत, सुभाष शर्मा, सेवानिवृत उपनिदेशक खेल, केपी सिंह खालसा स्कूल प्रधानाचार्य, राजिंद्र सिंह मुख्याध्यापक मियां माजरा स्कूल व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।