लहलहाती फसल को रौंद देने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर तोपखाना परेड के निवासी लामबंद हो गए हैं। उन्हाेंने बाकायदा टैंट लगाकर जनआंदोलन शुरू कर दिया है। खेती बचाने के लिए धरना दे रहे लोगों का कहना है कि एक ही झटके में कैंटोनमेंट बोर्ड ने तोपखाना परेड के 800 लोगों को बेरोजगार कर दिया है। जब से फसल को नष्ट किया है, उनके घरों में चूल्हा नहीं जला है। कुछ बड़े बुजुर्ग तो इस कार्रवाई से इतने सदमे में हैं कि वे बीमार हो गए हैं। वहीं, युवाओं में भी काफी रोष नजर आ रहा है।