फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-9 स्थित खेल स्टेडियम में अस्मिता पहल के तहत जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल मंत्रालय, माई भारत और साई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर की बालिकाओं व महिलाओं ने दमखम दिखाया। अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलक मधु थापा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेताओं को पदक भेंट किए। प्रतियोगिताओं में अंडर-13 वर्ग में रितु ने 100, 200 और 400 मीटर की तीनों दौड़ जीतकर अपना दबदबा बनाया, वहीं 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मनप्रीत कौर ने तीन बार स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंडर-18 वर्ग में सोनाक्षी और अग्रिमा ने बाजी मारी। खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को फिटनेस और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर स्टेडियम इंचार्ज रवींद्र खत्री व कोच सतीश हुड्डा सहित खेल जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें