भिवानी से अंबाला आई कंडम बसों को लेकर रोडवेज कर्मियों ने फिर से विभागीय अधिकारियों का विरोध शुरू कर दिया है। दरअसल एनसीआर में होने के कारण भिवानी से बीएस 3 मानक की कंडम बसें अंबाला रोडवेज को भेज दी गईं थी। जबकि अंबाला से नई बीएस 6 मानक की बसों को अंबाला से भिवानी भेजा जा रहा है। इसी को लेकर रोडवेज यूनियन के पदाधिकारी विरोध कर रहे हैं। शनिवार को कर्मियों ने वर्कशॉप को ढ़ाई घंटे बंद कर विरोध जताया था। अब सोमवार को फिर से रोडवेज कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया।