फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नप की कार्रवाई का दुकानदार ने किया विरोध, अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप

नगर परिषद ने अंबाला छावनी के बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान बेशक छेड़ दिया है। लेकिन इस अभियान को लेकर कुछ दुकानदारों ने विरोध भी शुरु कर दिया है। उनका कहना है कि भेदभाव व पक्षपातपूर्ण तरीके से यह कार्रवाई की जा रही है जोकि गलत है। ऐसा ही मामला बुधवार को गांधी मार्केट में देखने को मिला। जब दुकान के आगे लगे मेज को नगर परिषद के कर्मचारियों ने उठाना शुरु किया तो दुकानदार ने इसका विरोध शुरु कर दिया। दुकानदार ने टीम पर आरोप जड़ दिए कि वो रसूखदारों व पहचान रखने वालों के मेज नहीं उठा रहे तो उसका क्यों उठा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें