हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि जो लोग हिन्दी का विरोध करते हैं वो हिन्दूस्तान का विरोध करते हैं क्योंकि हिन्दी हिन्दूस्तान की मातृ भाषा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है और भाजपा ने देश में कभी भी धर्म और जाति की राजनीति नहीं की है। विज शुक्रवार को मीडिया कर्मियों द्वारा महाराष्ट्र में भाषा को लेकर चल रहे विवाद के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी अपनी-अपनी भाषाओं को बढा सकता है और इसमें किसी को भी कोई ऐतराज नहीं है लेकिन यह कहना कि हम हिन्दी नहीं बढने देंगे, यह ठीक नहीं है क्योंकि इससे देश का संघीय ढांचा टूटता है। वहीं कावड यात्रा पर मंत्री विज ने कहा कि हमारी सरकार ने पूरा ध्यान रखा हुआ है और इसके लिए पुलिस इत्यादि का प्रबंध किया गया है ताकि कावंडी सकुशल अपने गंतव्य तक पहुंचे। आप पार्टी धरातल में ही जाएगी आम आदमी पार्टी नेता अरविन्द केजरीवाल के दिल्ली में हुई हार को ऊपर-नीचे बताना, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री विज ने कहा कि आप ने देश की राजनीति को गंदा कर दिया। आप पार्टी ने सरकार के पैसे से लोगों को लालच देकर वोट लेने का दस्तूर बनाया। आप पार्टी के राज में आप पार्टी के मंत्री और नेता जेलों में गए। ऐसी पार्टी धरातल में ही जाएगी और उसके ऊपर आने का सवाल ही नहीं उठता।