फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: पीएम मोदी की मन की बात, देश को जोड़ने और प्रेरित करने का सशक्त माध्यम: मंत्री अनिल विज

शाहिल शर्मा Updated Sun, 31 May 2026 05:45 PM IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रहा है। देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए हम सभी को स्वयं आगे आना होगा, यही इस कार्यक्रम का मूल संकल्प है। विज रविवार को सदर बाजार स्थित होटल स्वागत में मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम ने देश के अनसुने नायकों और विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित करने वाले लोगों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चयनित खिलाड़ी गुरविंद्र सिंह और अन्वेष से बात कर उनका हौसला बढ़ाया। इसके अलावा, पीएम ने भीषण गर्मी से बचाव के लिए विदेशी कोल्ड ड्रिंक्स के बजाय लस्सी और आम पन्ना जैसे पारंपरिक देशी पेयों को अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्राचीन भारतीय खगोल विज्ञान और युवाओं द्वारा नदी स्वच्छता के लिए किए गए अनूठे प्रयासों की भी सराहना की गई। इस अवसर पर कपिल विज, राजेश शर्मा, जसवंत जैन और संजीव सोनी सहित काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें