फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया वेलबिंग ने सुपर जायंट्स को 60 रनों से दी शिकस्त, सेमीफाइनल में पहुंची

पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में रविवार को क्रिकेट मुकाबले हुए। पहला एक रोमांचक मुकाबला मीडिया वेलबीइंग टीम के बीच खेला गया। मीडिया की टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए सुपर जायंट्स को 60 रनों के भारी अंतर से हरा दिया। इस शानदार जीत के साथ ही मीडिया टीम ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मीडिया वेलबिंग की टीम ने सधी हुई शुरुआत की व निर्धारित 10 ओवरों में 113 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर जायंट्स की टीम मीडिया की गेंदबाजी के आगे ताश के पत्तों की तरह ढह गई। टीम के खिलाड़ी रोहन ने बल्ले व गेंद दोनों से कमाल दिखाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। उन्हें बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला अंबाला पुलिस इलेवन- सिंचाई विभाग की टीम के बीच खेला जा रहा है। उसके बाद तीसरा मुकाबला हरियाणा आर्म्ड पुलिस 11 व डीसी इलेवन के बीच खेला जाएगा। चौथा मुकाबला सुपर प्रीमियम व अंबाला बार एसोसिएशन के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें