फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: दशमेश नगर में मेयर ने जलभराव का किया निरीक्षण, चलवाए पंप

भारी बारिश का असर अब भी शहर में देखने को मिल रहा है। दशमेश नगर और जड़ौत रोड पर जलभराव की स्थिति जस की तस बनी हुई है। निगम महापौर ने पूरे जलभराव वाले क्षेत्र का दौरा कर समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत निगम अधिकारियों से बातचीत कर पंप और अर्थमूविंग मशीन लगवाने के निर्देश दिए। यहां दो से तीन फीट तक जलभराव है। दशमेश नगर और जड़ौत रोड के लोगों ने सोमवार को इस संबंध में शिकायत की थी। उन्होंने महापौर को कहा कि उन्होंने बार-बार प्रशासनिक अधिकारियों और वॉर्ड प्रतिनिधियों से संपर्क किया, लेकिन कोई भी सुनवाई करने नहीं आया। इस बीच नगर निगम की महापौर सैलजा संदीप सचदेवा खुद मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें