फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में संगत ने की सरोवर की कार सेवा

शाहिल शर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 04:32 PM IST

अंबाला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में रविवार सुबह गुरु चरणों में अरदास उपरांत सरोवर की कार सेवा आरंभ की गई। कार सेवा में पंजोखरा साहिब गांव की संगत के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी काफी संख्या में संगत ने श्रमदान किया। वहीं हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा भी अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ इस नेक कार्य में शामिल हुए। उन्होंने सेवा करने उपरांत संगत का शुक्राना किया और कहा कि गुरु घर की शोभा बढ़ाने के लिए कई ओर कार्य भी किए जाएंगे। इसके अलावा सरोवर में जल की पवित्रता बनाए रखने के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें