फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तांशू पहुंचा अंबाला, बोर्ड अधिकारियों सहित खेल प्रेमियों ने किया स्वागत

नवीन दलाल Updated Wed, 19 Mar 2025 12:17 PM IST

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तांशू का बुधवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। तांशू नई दिल्ली-कालका शताब्दी से सुबह लगभग 10 बजे कैंट स्टेशन पर पहुंचा था। उसके स्वागत के लिए सुबह ही लोग स्टेशन पर पहुंच गए थे। वहीं कैंटोनमेंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य अजय बवेजा सहित विभागीय अधिकारी व वात्सल्य स्कूल के प्राचार्य एवं स्टाफ ने फूलों के हार पहनाकर तांशू का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के बीच तांशू को प्लेटफार्म 7 से रेलवे परिसर में लाया गया। यहां तांशू के परिजनों सहित खेल प्रेमी मौजूद थे। उन्होंने तांशू के गले में नोटों के हार डालकर उसे अपना आशीर्वाद दिया और ढोल की थाप पर नृत्य किया। इस दौरान तांश के कोच व प्राचार्य को भी लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद तांशू का बोर्ड कार्यालय में भी सम्मान किया गया। इस मौके पर बोर्ड के अध्यक्ष साकेत रॉय व मुख्य अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। तांशू ने जीता रजत और कांस्य पदक स्पेशल ओलंपिक 2025 शीतकालीन खेलों के लिए 49 प्रतिभागियों का एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल भेजा गया था। ये स्पर्धाएं इटली में आठ से 15 मार्च तक आयोजित की गईं। इसमें स्पीड स्केटिंग, अल्पाइन स्कीइंग, क्रॉस कंट्री स्कीइंग, फ्लोरबॉल, स्नोबोर्डिंग और स्नोशूइंग प्रतियोगिताएं शामिल थीं। स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर स्पर्धाओं में 102 देशों के 1500 प्रतिभागियों ने अपने जौहर का प्रदर्शन किया। तांशू ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए आइस स्पीड स्केटिंग स्पर्धा की 500 मीटर दौड़ की श्रेणी में हिस्सा लेकर 1 रजत पदक हासिल किया। वहीं इसी स्पर्धा के तहत 777 मीटर स्पीड स्केटिंग दौड़ में भी तांशू ने एक कांस्य पदक जीता।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें