सिटी के बलदेव नगर थाने में मारुति कार को खड़ा कर धमाका करने के मामले में पाकिस्तानी बदमाश शहजाद भट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल की है। इस वीडियो में शहजाद भट्टी ने कहा है कि उसे हरियाणा की पुलिस जबरदस्ती इस मामले में फंसा रही है। पकड़े गए दो आरोपियों से जबरन उसका नाम उगलवाया जा रहा है। इस वीडियो में खालिस्तानियों द्वारा डाली गई कुछ पोस्ट भी दिखाई गई है जिसमें वह बलदेव नगर थाने में हुए धमाके की जिम्मेदारी ले रहे हैं। यह हमला खालीस्तानियों द्वारा करवाया गया है न कि उसके द्वारा।