फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में बाड़े में घुसकर दुधारू गाय के पैर और मुंह बांधे, तड़प-तड़प कर हुई मौत

अधोया हिन्दवान गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पशुपालक के बाड़े में घुसकर अज्ञात व्यक्तियों ने दुधारू गाय के अगले दोनों पैर और मुंह को रस्सी से बांधकर उसकी हत्या कर दी। सुबह जब मालिक बाड़े में पहुंचा तो गाय को मृत अवस्था में देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। लोकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। उसने घर से कुछ दूरी पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास पशुओं के लिए बाड़ा बनाया हुआ है। मंगलवार रात करीब 8 बजे वह अपनी गाय का दूध निकालकर उसे बाड़े में बांधकर घर चला गया था। बुधवार सुबह करीब 7 बजे जब वह बाड़े में पहुंचा तो देखा कि उसकी गाय मृत पड़ी थी। पीड़ित के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने बाड़े के मुख्य गेट का कुंडा खोलकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद गाय के दोनों अगले पैरों को लाल कपड़े से बांध दिया और मुंह को दूध निकालने वाली रस्सी से बुरी तरह जकड़ दिया, इससे दम घुटने के कारण गाय की मौत हो गई। मृत गाय करीब 8-9 किलो दूध देती थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें