हरियाणा के अंबाला शहर के कमल विहार में संदिग्ध परिस्थितियों में पति पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है कि मृतक संजय फाइनेंस का काम करते थे तो उनकी पत्नी पारुल एक आईटी कंपनी में नौकरी करती थी। अभी मौके पर एएसपी सृष्टि गुप्ता भी पड़ताल करने पहुंची हैं।