अंबाला में शंभू बॉर्डर पर पंजाब की तरफ पुलिस फोर्स रात के समय भी तैनात दिखाई दी। इस दौरान किसानों ने एक वीडियो जारी कर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की तरफ पुलिस प्रशासन की तरफ से कुछ हरकत होने की जानकारी दी। जिसमें कुछ लोग बेरिकेड्स के पास कंटीले तारों को मजबूत करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल कई लेयर की सुरक्षा के तहत सबसे पहले कंक्रीट में धंसी हुई कीलें और कंटीले तार हैं।