फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में आरडीएक्स बेस्ड ईआईडी होने की सूचना पर बम स्क्वायड टीम ने खंगाला उपायुक्त कार्यालय

नवीन दलाल Updated Fri, 16 Jan 2026 05:30 PM IST

शहर में उपायुक्त कार्यालय को बम स्क्वायड टीम ने खंगाला। कार्यालय को खाली करवाया गया। इसके साथ ही टीम ने उपायुक्त कार्यालयों में कमरों, उपायुक्त की गाड़ी, पार्क, बरामदा और आसपास के क्षेत्र में जाकर चेकिंग की। यह कार्रवाई काफी देर तक चली। उनके साथ सिटी थाना पुलिस टीम भी तैनात रही। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि शुक्रवार सुबह प्रात: 8 बजे उपायुक्त अंबाला की ऑफिशियल ई-मेल पर एक मेल प्राप्त हुई थी, जिसमें उपायुक्त कार्यालय में आरडीएक्स बेस्ड ईआईडी होने की सूचना थी। जिस पर सुरक्षा की दृष्टि से तुंरत संज्ञान लेते हुए इस बारे पुलिस विभाग को सूचित किया। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग ने भी तुरंत कार्रवाई अमल में लाते हुए बम स्क्वायड की टीम के साथ उपायुक्त कार्यालय खुलने से पहले यहां का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नहीं मिला आरडीएक्स टीम को यहां पर किसी प्रकार का आरडीएक्स नहीं मिला है। उपायुक्त ने बताया कि एहतियात के तौर पर कोर्ट वर्क सस्पेंड किया गया है ताकि किसी प्रकार की भीड़-भाड़ न हो, साथ ही वाहनों को बाहर की तरफ खड़ा किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उपायुक्त कार्यालय का दैनिक कार्य सुचारू रूप से जारी है। पुलिस व बम बम निरोधक टीम ने पूरी गहनता से जांच की है, जिसके बाद यहां पर किसी प्रकार का आरडीएक्स नहीं मिला है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें