फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: बेगना नदी की मार, डूबे किसानों के खेत

शाहिल शर्मा Updated Tue, 19 Aug 2025 09:02 PM IST

साहा और मुलाना के छह गांवों में बेगना नदी के पानी ने मार की है। यह गांव नदी के समीप पड़ते हैं। यहां पर खेतों में फसलें डूबी हुई हैं। वहीं नदी का पानी खेतों से ओवरफ्लो होते हुए पंचकूला यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 344 के फ्लाईओवर के नीचे अभी तक बह रहा है। हालांकि राजमार्ग पर फ्लाईओवर के ऊपर से यातायात सुचारू है। साहा और मुलाना में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। नदी के पानी को निकलने का रास्ता भी नहीं मिल रहा है। यही कारण है कि गांव में पानी खेतों में भर गया है। वहीं, अब ग्रामीणों काे डर सता रहा है कि कहीं पेयजल दूषित न हो जाए। इसके साथ ही साहा गांव की गलियों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसी प्रकार अंबाला से साहा को जाने वाले मार्ग पर भी सड़क के दोनों तरफ काफी जलभराव है। जिसमें फुटपाथ पूरी तरह से डूब गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें